Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने आगामी त्यौहारो पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के अजमेर से रांची स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन किया जा रहा है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
गाडी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 2.10.26 से 27.11.26 तक (9 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 01.25 बजे आगमन व 01.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.30 बजे रांची पहुंचेगी। Ajmer-Ranchi Weekly Special Train
इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक (9 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 15.55 बजे आगमन व 16.05 बजे प्रस्थान कर 18.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। Ranchi-Ajmer Weekly Special Train
इस गाडी में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगें। Indian Railways
यह ट्रेन मार्ग किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया (कोटा), बाराँ, छबड़ा, रूठीयाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, ब्योहारी, सिंगरोली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकुन्ट, गढ़वा रोड, डाल्टन गंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदग्गा, पिसका स्टेशन पर ठहराव करेगी। Indian Railways