Akasa Air की उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 15 अक्टूबर से
Udaipur Times, Udaipur Air Connectivity: Akasa Air ने राजस्थान मे अक्टूबर से एंट्री हो गई है। अकासा एयर ने उदयपुर से मुंबई एवं बेंगलुरू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की घोषणा की है।
मुंबई-उदयपुर-मुंबई फ्लाइट की समय सारिणी
अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1155 मुंबई से सुबह 11:25 बजे उड़ान भरकर दोपहर 13:00 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेगी। Mumbai-Udaipur Flight
जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 1156 उदयपुर से दोपहर 13:40 बजे उड़ान भरकर 15:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। Udaipur-Mumbai Flight
बेंगलुरू-उदयपुर-बेंगलुरू फ्लाइट की समय सारिणी
अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1527 बेंगलुरू से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेगी। Bengaluru-Udaipur Flight
जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या QP 1528 उदयपुर से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 13:50 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
Udaipur-Bengaluru Flight