सभी यात्री रेलसेवाओं का संचालन अब 14 अप्रैल तक बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिये रेलवे का निर्णय 
 | 
सभी यात्री रेलसेवाओं का संचालन अब 14 अप्रैल तक बंद
सभी रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिये टिकट के धन वापसी हेतु दिनांक 21.06.2020 तक प्राप्त करने की विशेष और आसान व्यवस्था की गई है। 

उदयपुर 25 मार्च 2020 । रेलवे ने देश में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुये सभी यात्री रेलसेवाओं के संचालन के रद्दीकरण की अवधि को आगे बढाते हुये अब दिनांक 14.04.2020 तक सभी यात्री रेलसेवाओं के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। 

इसके अनुसार अजमेर मंडल,उत्तर पश्चिम रेलवे  से सम्बंधित प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेने तथा सभी सवारी गाडियां अब दिनांक 14.04.2020 के 24.00 बजे तक रद्द रहेगी। (पूर्व में यह अवधि दिनांक 31.03.2020 के 24.00 बजे तक थी)

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया की देश के विभिन्न भागो में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिये मालगाडियों का संचालन जारी रहेगा।

सभी रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिये टिकट के धन वापसी हेतु दिनांक 21.06.2020 तक प्राप्त करने की विशेष और आसान व्यवस्था की गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News