अनन्या एक्सप्रेस का आसनसोल स्टेशन पर समय में आंशिक परिवर्तन

अनन्या एक्सप्रेस समेत 03 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर आंशिक परिवर्तन

 | 
Ananya Express

उदयपुर 16 अक्टूबर 2024।  पूर्वी रेलवे पर कोलकाता जाने वाली अनन्या एक्सप्रेस समेत 3 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर आंषिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है

गाडी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता (अनन्या) एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह आसनसोल स्टेशन पर निर्धारित समय 11.18 बजे आगमन व 11.28 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.08 बजे आगमन व 11.18 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह आसनसोल स्टेशन पर निर्धारित समय 09.54 बजे आगमन व 09.59 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 09.49 बजे आगमन व 09.54 बजे प्रस्थान एवं दुर्गापुर स्टेशन पर निर्धारित समय 10.27 बजे आगमन व 10.29 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.22 बजे आगमन व 10.24 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 19608, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को मदार से प्रस्थान करेगी वह आसनसोल स्टेशन पर निर्धारित समय 11.54 बजे आगमन व 12.25 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.54 बजे आगमन व 12.15 बजे प्रस्थान, रानीगंज स्टेशन पर निर्धारित समय 12.41 बजे व 12.43 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 12.31 बजे आगमन व 12.33 बजे प्रस्थान कर एवं दुर्गापुर स्टेशन पर निर्धारित समय 13.03 बजे आगमन व 13.05 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 12.55 बजे आगमन व 12.57 बजे प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News