अनन्या एक्सप्रेस में 2 थर्ड एसी इकोनोमी कोच लगेंगे

कोलकाता से 28 दिसंबर से और उदयपुर से 1 जनवरी से 2 जनरल कोच की जगह 2 थर्ड एसी इकोनोमी कोच लगाए जाएंगे
 | 
Indian Railways

उदयपुर 21 अगस्त 2023 । उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने हेतु उदयपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली साप्ताहिक अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन में दो जनरल कोच को हटाकर थर्ड एसी कोच लगाए जा रहे है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 12315/16 कोलकाता-उदयपुर-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस में कोलकाता से 28 दिसंबर से और उदयपुर से 1 जनवरी से 2 जनरल कोच की जगह 2 थर्ड एसी इकोनोमी कोच लगाए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News