हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के आवेदन तिथी की घोषणा

नया नियम के तहत पासपोर्ट की अवधि फरवरी 2025 तक होना अनिवार्य

 | 
Haj

उदयपुर 5 दिसंबर 2023। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2024 की पॉलिसी की घोषणा कर दी हैं। हज यात्रा में नया नियम लागू किया गया हैं। 

हज कमेटी के जिला संयोजक अय्यूब डायर ने बताया कि हज यात्रा 2024 के लिए फार्म भरने की शुरूआत 4 दिसम्बर से 20 दिसंबर तक हज कमेटी की साइट पर ऑनलाइन भरे जा सकेगे। 

उन्होंने बताया कि हज पर जाने के लिए हज पॉलिसी की जानकारी जारी की हैं। हज आवेदन बिल्कुल फ्री होगा। ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। हज की यात्रा 35 से 40 दिन की होगी। हज में बिना मेहरम के भी महिलाएं जा सकेंगी। 45 साल से अधिक उम्र की महिला अब अकेले हज पर जाने को आवेदन कर सकती हैं। 

बता दे कि वर्ष 2016 से पहले हज पर जाने के लिए मेहरम यानी पुरुष रिश्तेदार का होना अनिवार्य होता था। इस बार चार महिलाओं का समूह एक साथ हज के लिए जा सकेगा। हज का आवेदन करने वाले हज यात्री पूरे कागजातों को तैयार कर लें। इसके लिए पासपोर्ट, कलर फोटो की जरुरत होगी। इस बार खास बात यह है कि पासपोर्ट की अवधि फरवरी 2025 तक होनी चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News