Hajj 2027 के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

चयनित हज यात्री को Rs 1,52,300/- की अग्रिम राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी
 | 
Hajj 2027

 

 

Udaipur Times, Hajj 2027: 23 जून 2026। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज-2027 के लिए नई हज नीति जारी कर दी है। नीति के तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने संभावित हाजियों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Hajj 2027

हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 कर सकते है। जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (लॉटरी) सिस्टम के उपरांत प्रत्येक अस्थायी रूप से चयनित हज यात्री को Rs1,52,300/- की अग्रिम राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। इन समय-सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार संभव नहीं होगा।

हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों एवं घोषणापत्रों/प्रतिज्ञापत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। हज आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां (फोटोग्राफ स्वीकार्य नहीं होंगे) अपलोड करना अनिवार्य है। Hajj 2027

हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल और ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है, ताकि देशभर के आवेदकों को सुविधा मिल सके।

नई नीति के अनुसार आवेदक घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज भी डिजिटल रूप से जमा कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में समय की बचत होगी और हज यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल (hajcommittee.gov.in) के साथ ही हज सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया लचीली, सरल और अधिक सुलभ हो। Hajj 2027

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अनुसार हज-2027 से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल तथा हज सुविधा ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी। Hajj 2027

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News