MP के इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर रेलसेवा की स्वीकृति

 | 
Itarsi Madan Mahal Passenger Train

 

Udaipur Times, Railway News: मध्य प्रदेश के इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने दैनिक ट्रेन संख्या 51673/51674 इटारसी-मदन महल पैसेंजर की शुरुआत को स्वीकृति दे दी है। यह मध्य मध्य प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Itarsi-Madan Mahal Passenger Train

यह नई यात्री सेवा इटारसी और जबलपुर (मदन महल) के बीच रेल संपर्क को मज़बूत करेगीऔर मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों पर यात्रा के विकल्प भी उपलब्ध कराएगी। Itarsi-Madan Mahal Passenger Train

ट्रेन संख्या 51673 इटारसी-मदन महल पैसेंजर इटारसी जंक्शन से 11:40 बजे चलेगी और 16:45 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी मेंट्रेन संख्या 51674 मदन महल-इटारसी पैसेंजर मदन महल से 17:50 बजे चलेगी और 22:55 बजे इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। Itarsi-Madan Mahal Passenger Train

यह दैनिक पैसेंजर सेवा लगभग 5 घंटे 5 मिनट में 242 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन बागरा तवासोहागपुरपिपरियाबनखेड़ीसालीचौका रोडगाडरवाराकरेलीनरसिंहपुर और श्रीधाम में वाणिज्यिक ठहराव करेगीजिससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। Itarsi-Madan Mahal Passenger Train

इटारसी-मदन महल पैसेंजर सेवा क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यह सेवा जबलपुर और इटारसी के दो प्रमुख रेलवे नोड्स को जोड़ने के साथ-साथजबलपुर-नर्मदापुरम बेल्ट के बीच पड़ने वाले कस्बों और छोटे स्टेशनों तक दैनिक आधार पर किफायती यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। Railway News

यह सेवा विशेष रूप से मध्यम-वर्गअनारक्षित और कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है। इस सेवा से रोजगारशिक्षाचिकित्साव्यापार और तीर्थ स्थलों तक पहुंच आसान हो जाती है और इटारसी से भारत के अन्य हिस्सों के प्रमुख गंतव्यों के लिए आगे की यात्रा की सुविधा भी मिलती है। Railway News

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News