उदयपुर खारवाचांदा ब्रॉड गेज लाइन पर परिवहन की स्वीकृति

उदयपुर सिटी- खरवाचांदा स्टेशनों के बीच नवनिर्मित आमान परिवर्तित ब्रॉड गेज लाइन को यात्री व माल परिवहन के लिए खोलने हेतु रेल सुरक्षा आयुक्त  द्वारा स्वीकृति
 | 
उदयपुर अहमदाबाद ब्रोडगेज़ लाइन पर स्थित है खारवाचांदा स्टेशन 

उदयपुर 18 जनवरी 2020। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर- खरवाचांदा स्टेशनों के बीच 26.35 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित आमान परिवर्तित रेल मार्ग को यात्री व माल यातायात हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। 

उदयपुर सिटी- खरवाचांदा के बीच किलोमीटर 111.19 किलोमीटर  से किलोमीटर 136.54 का निरीक्षण विगत दिनाँक 15 जनवरी 2020 को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम सर्किल आर के शर्मा द्वारा किया गया था जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी / निर्माण सी एल मीणा, मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेशचंद जेवलिया सहित मुख्यालय के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे।  

रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा यह स्वीकृति कुछ सुधारों के साथ सशर्त प्रदान की गई है । रेल संरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने ट्राली द्वारा व पैदल चलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के अन्तर्गत इस खंड के स्टेशन, ब्रिज, ट्रैक, एल सी गेट, जॉइंट्स काँटों आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल द्वारा ट्रैक की क्षमता की जांच भी की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News