उदयपुर से मात्र 20 -30 किमी दूर कोडियात रोड से आगे रायता गांव और अलसीगढ़ की पहाड़ियों की तस्वीर
उदयपुर 30 अगस्त 2020। मानसून के दस्तक देते ही मेवाड़ की अरावली स्थित पहाड़ियां हरी चुनरिया ओढ़े अपने यौवन पर पहुँच जाती है। अरावली की गोद में बसे उदयपुर के आस पास के गांव पर पहाड़ियां खिलखिला उठती है।
आज हम अपने पाठको को उदयपुर से मात्र 20 -30 किमी दूर कोडियात रोड से आगे रायता गांव और अलसीगढ़ की पहाड़ियों की तस्वीर से रु बरु करवाने जा रहे है। कोरोना काल में रविवारीय लॉकडाउन के चलते लोग घरो में ही कैद हो गए है। लेकिन अरावली की पहाड़ियां दिल खोलकर आपके स्वागत को खड़ी हुई है।

मानसून के दस्तक देते ही अरावली पर हरीतिमा छा गई है। ऊपर से रिमिझिम बरसते बादल, समां देखते ही बनता है।




