उदयपुर 18 दिसंबर 2024।रेलवे द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2025 से 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं को अब नियमित गाडी संख्या से संचालित किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिनांक 1 जनवरी 2025 से निम्नानुसार 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाएं अब नियमित गाडी संख्या से संचालित होगी।
1. गाडी संख्या 09543/09544, असारवा-चितौडगढ-असारवा स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 79403/79404, असारवा-चितौडगढ-असारवा रेलसेवा से संचालित होगी।
2 गाडी संख्या 09437/09438, महेसाना-आबूरोड-महेसाना स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 79437/79438, महेसाना-आबूरोड-महेसाना रेलसेवा से संचालित होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal