असारवा-चितौडगढ रेलसेवा 30 जून को रद्द रहेगी

असारवा-हिम्मतनगर रेलखंड पर हिम्मतनगर-खेडब्रह्मा के मध्य गेज कनवर्जन कार्य

 | 
trains

उदयपुर 27 जून 2025। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल के असारवा-हिम्मतनगर रेलखंड पर हिम्मतनगर- खेडब्रह्मा के मध्य गेज कनवर्जन कार्य हेतु ब्लाक लिया जा रहा है। ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 69243/69244, असारवा-चितौडगढ-असारवा दिनांक 30 जून 2025 को रद्द रहेगी।