असारवा चित्तौडगढ 19 मई को नरोडा से चलेगी, असारवा-कानपुर सेंट्रल 2 घंटे देरी चलेगी
Udaipur Times, Railway News 18 मई 2026। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-हिम्मतनगर रेलखण्ड पर असारवा-साबरमती ए केबिन स्टेशनों के मध्य कनेक्टीवीटी हेतु कमिशनिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। IndianRailways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 69243, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा दिनांक 19.05.26 को असारवा के स्थान पर नरोडा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह असारवा-नरोडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रिशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेंट्रल रेलसेवा दिनांक 19.05.26 को असारवा से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
