असारवा-शकूरबस्ती वाया उदयपुर स्पेशल 22 मई से 25 मई तक
उदयपुर 12 मई 2026। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती, असारवा-शकूरबस्ती-असारवा (दो जोडी) स्पेशल रेलेसवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः-
गाडी संख्या 09127, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 22.05.26, शुक्रवार को अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से 23.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.30 बजे दिल्ली के शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09128, शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 24.05.26, रविवार को दिल्ली के शकूरबस्ती से 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 02.45 बजे आगमन व 02.55 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 09131, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल वाया उदयपुर दिनांक 23.05.26, शनिवार को अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से 03.30 बजे रवाना होकर 23.30 बजे दिल्ली के शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09132, शकूरबस्ती-असारवा वाया उदयपुर स्पेशल दिनांक 25.05.26, सोमवार को दिल्ली के शकूरबस्ती से 03.15 बजे रवाना होकर 23.05 बजे अहमदाबाद के असारवा जंक्शन पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, रिखब देव रोड, उदयपुर सिटी, मदार व रेवाडी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 09125, साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 22.05.26, शुक्रवार को साबरमती से 21.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.00 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09126, शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल दिनांक 25.05.26, सोमवार को शकूरबस्ती को 03.00 बजे रवाना होकर 20.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, पिंडवाडा, मदार व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
#AsarvaShakurBastiSpecial #SummerSpecialTrain #UdaipurRailway #IndianRailways #NorthWesternRailway #UdaipurNews #RailwayUpdate #SpecialTrain #SummerVacation #JaipurRailway #SabarmatiSpecial #TrainNews #RajasthanNews #UdaipurCity #ShakurBasti
