असारवा-उदयपुर अब असारवा-आगरा कैंट स्पेशल के रूप में फिर से हो सकती है शुरू
उदयपुर 14 सितंबर 2025 बहुप्रतीक्षित उदयपुर-असारवा ट्रेन लगभग 15 महीनों के निलंबन के बाद 21 सितंबर 2025 से फिर से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। उदयपुर-असरवा ट्रेन सेवा, जो पिछली बार पिछले साल गर्मियों में संचालित हुई थी, अब 30 नवंबर तक आगरा कैंट-असरवा स्पेशल के रूप में चल सकती है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट से रात 11:30 (23:30) बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:55 (15:55) बजे उदयपुर होते हुए असारवा पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01920 शाम 5:50 (17:50) बजे असारवा से रवाना होगी और अगली सुबह 10:20 बजे आगरा कैंट पहुँचेगी। यह ट्रेन रात 10:45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी और रात 10:55 बजे रवाना होगी।
दरअसल इस रेल सेवा का उद्देश्य पर्यटकों की बढ़ती माँग को पूरा करना है। पिछले साल भी यही ट्रेन सेवा अप्रैल से जून के बीच संचालित की गई थी।
आपको बता दे कि यह इलेक्ट्रिक ट्रेन 21 डिब्बों के साथ चलेगी, जो गुजरात और उदयपुर के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यह ट्रेन राजस्थान में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ फिर से शुरू हो रही है, जो आधिकारिक तौर पर 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के आसपास शुरू होगा।
यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव कर सकती है।
#Udaipur #IndianRailways #TrainUpdate #TrainTravel #RailwayConnectivity #UdaipurNews #AsarvaUdaipurTrain #AgraCanttSpecial #AsarvaAgraTrain #UdaipurTimes
