बडी सादडी-उदयपुर रेल का समय परिवर्तन 1 अगस्त से
संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
उदयपुर 26 जुलाई 2024। रेलवे द्वारा बडी सादडी-उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा के दिनांक 1 अगस्त 2024 से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 1 अगस्त 2024 से बडी सादडी से 05.55 बजे के स्थान पर 05.15 बजे रवाना होकर उदयपुर स्टेशन पर 09.05 बजे के स्थान पर 08.15 बजे पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 1 अगस्त 2024 से उदयपुर से 10.30 बजे के स्थान पर 10.50 बजे रवाना होकर बडी सादडी स्टेशन पर 13.35 बजे के स्थान पर 14.00 बजे पहुॅचेगी।