भारत से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक बैन

भारत से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक बैन

अन्य देशों के साथ ‘एयर बबल’ व्यवस्था के साथ भारत फ्लाइट का संचालन

 
flights

पहले 31 जनवरी तक रद्द थीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निर्देश दिए है कि भारत से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 फरवरी तक निलंबित रहेंगी। 

नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने कहा कि एयर बबल समझौतों और मिशन वंदे भारत के तहत सभी उड़ानें संचालित होती रहेंगी। यह आदेश तब आया है जब दुनिया कोरोना के नवीनतम वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड-19 महामारी की एक नई लहर का सामना कर रही है।

इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेशन पर लागू नहीं होगा। साथ ही यह भी कहा है कि बबल एग्रीमेंट के चल रही फ्लाइट्स पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

पहले 31 जनवरी तक रद्द थीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
अभी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक रद्द थीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत 31 जनवरी 2022 तक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flight) शुरू नहीं करेगा। DGCA ने एक बयान में कहा था कि पहले के आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों के निलंबन को 31 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इन देशों की हवाई यात्रा की है अनुमति
 

भारत में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, कुवैत, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूस, रवांडा, सऊदी अरब, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, स्विटजरलैंड, तंजानिया, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और उजबेकिस्तान समझौते कुछ नियमों और शर्तों के तहत दोनों तरफ से हवाई यात्रा की अनुमति दी गई है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal