इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 मई तक रोक

DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी हुई रोक को 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया है

 | 

जरुरत पड़ने पर कुछ अंतरराष्ट्रीय रुट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी के बाद उड़ानों को संचालित किया सकता है

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी हुई रोक को 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया है, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो ऑपरेशन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही जरुरत पड़ने पर कुछ अंतरराष्ट्रीय रुट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी के बाद उड़ानों को संचालित किया सकता है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने आदेश जारी किया है कि 31 मई 2021 की रात 11.59 बजे तक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल यात्री सेवाएं निलंबित रहेगी। अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर मामले के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।

वहीं भारत में कोरोना के मामलों की स्थिति देखी जाए तो पिछले 24 घंटे में कोविड के अबतक सर्वाधिक 3 लाख 86 हजार 452 मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ से अधिक हो गई है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News