Udaipur Times, Railway News: राजस्थान के बांदीकुई से ईदगाह आगरा तक चलने वाली डेली मेमू ट्रेन के टाइम टेबल मे 1 अक्टूबर से बदलाव किया जा रहा है। बांदीकुई से यह मेमू ट्रेन पहले सुबह 5:00 बजे रवाना होती अब 1 अक्टूबर से सुबह 4:35 बजे ही रवाना हो जाएगी। Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 64620 बांदीकुई-ईदगाह मेमू ट्रेन 1 अक्टूबर से सुबह 4:35 बजे रवाना 5:54 बजे नदबई होकर 6:15 बजे भरतपुर पहुँच जाएगी। भरतपुर मे पाँच मिनट के ठहराव के बाद 6:20 पर रवाना होकर 8:20 बजे ईदगाह आगरा पहुंचेगी। Bandikui-Idgah Memu Train

वहीं आगरा से बांदीकुई तक चलने वाली गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन अपने वर्तमान समय सरिणी की हिसाब से चलेगी। आगरा के ईदगाह स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।
Idgah-Bandikui Memu Train