Udaipur Times, Namo Bharat Rail Corridor, RRTS: नमो भारत रेल कॉरिडोर के तहत दिल्ली NCR (दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर) क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर (RRTS) के बावल से बहरोड़ खंड के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर बैठक आयोजित हुई। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। Namo Bharat Rail Corridor
मुख्य सचिव श्रीनिवास ने संबंधित विभागों के मध्य समन्वय के साथ परियोजना की पूरक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Supplementary DPR) को अनुमोदन के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र भिजवाने तथा सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर राज्य सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने के साथ औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Namo Bharat Rail Corridor
मुख्य सचिव श्रीनिवास ने संबंधित विभागों के मध्य समन्वय के साथ परियोजना की पूरक बैठक में बताया गया कि सराय काले खां से बहरोड़ तक प्रस्तावित रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 129.05 किलोमीटर है, जिसमें राजस्थान में 25.16 किलोमीटर हिस्सा होगा। Bawal Behrod section of Namo Bharat Rail Corridor Project
राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़, शाहजहांपुर, नीमराणा एवं बहरोड़ सहित चार एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं।
बावल-बहरोड़ खंड की अनुमानित लागत 7,747 करोड़ रुपये है। इसमें 5,167.28 करोड़ रुपये मूल लागत, लगभग 640 करोड़ रुपये भूमि लागत तथा 1,861 करोड़ रुपये उद्यम निधि शामिल है। बैठक में परियोजना की वित्तपोषण व्यवस्था, व्यय की चरणबद्धता तथा राज्य सरकार के वित्तीय दायित्वों पर भी चर्चा की गई। Bawal Behrod section of Namo Bharat Rail Corridor Project
परियोजना के संसाधन जुटाने के लिए आवश्यकता के संबंध में जिला कलक्टर, कोटपूतली-बहरोड़ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीडा को भी निर्देश दिए गए। Namo Bharat Rail Corridor
साथ ही राजस्थान-हरियाणा के मध्य बावल से राजस्थान सीमा तक की लागत दोनों राज्यों द्वारा वहन किए जाने तथा हरियाणा सरकार से प्राप्त समझौता ज्ञापन के निष्पादन पर भी चर्चा हुई। Rapid Rail Transit System
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त, वित्त (राजस्व) विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Namo Bharat Rail Corridor