राजस्थान में भारत टैक्सी की बड़ी शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 100 से अधिक कैब, बाइक और ऑटो को किया रवाना
Udaipur, July 26, 2027 | Rajasthan News: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार 25 July को HCM RIPA जयपुर में भारत टैक्सी के 100 से अधिक कैब, बाइक और ऑटो के समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह में आए आमजन का संभोदन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी नागरिकों को रोज़गार देने के साथ ही स्वामित्व और सम्मान प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। व्यक्ति में स्वामित्व की भावना विकसित होने से उसकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और समर्पण भी कई गुना बढ़ जाता है, और यही भावना भविष्य में छोटे उद्यमियों को बड़े उद्योगपति बनने की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता आधारित स्वामित्व मॉडल है, जिसके माध्यम से सारथी अब मालिक भी बन रहे है। Rajasthan Government News in Hindi
उन्होंने कहा "देश ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प नए आयाम स्थापित कर रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार भी इसी सोच को धरातल पर लागू कर रही है तथा सहकारिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। हमारी सरकार ने लगभग 10 लाख नए सदस्यों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने का कार्य किया है।"
भारत टैक्सी को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम में सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव द्वारा RCDF, नगर निगम, जयपुर मेट्रो एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड (RSRTC) के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान 6 सर्वश्रेष्ठ सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भारत टैक्सी के 100 से अधिक कैब, बाइक और ऑटो के समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Rajasthan News in Hindi
सारथी के अधिकारों की रक्षा और भविष्य की सुरक्षा होगी सुनिश्चित
भारत टैक्सी में वाहन चालक सारथी के रूप में स्वयं भागीदार और सहस्वामी हैं। इससे उनकी आय पर किसी प्रकार के अतिरिक्त कमीशन या अन्य कटौती नहीं होगी और उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था में पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। Rajasthan Updates in Hindi
भारत टैक्सी से जुड़े 30 हजार से अधिक सारथी
जयपुर में भारत टैक्सी के सॉफ्ट लॉन्च के बाद अब तक 30 हजार से अधिक सारथी इससे जुड़ चुके हैं तथा लगभग सात लाख ग्राहक इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन चुके हैं। इसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों यात्राएं पूरी हो रही हैं। यह सहकारिता आधारित डिजिटल मॉडल के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। भविष्य में भारत टैक्सी देश ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे सफल सहकारिता आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनेगा, भजन लाल ने कहा।
