UP दिल्ली के यात्रियों की लिए बड़ी खबर, कानपुर दिल्ली के बीच ओवरनाइट ट्रेन की मंजूरी
Udaipur Times, Railway News: रेलवे ने उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन की मंजूरी दी है, जिससे कानपुर और दिल्ली के बीच रात भर चलने वाली ट्रेन का विकल्प मिलेगा। 14153/14154 संख्या वाली यह नई ट्रेन कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल के रूप में संचालित की जाएगी। Kanpur Central Anand Vihar Terminal Kanpur Central Mail
कानपुर और दिल्ली के बीच सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा
ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल- कानपुर सेंट्रल से रात्रि 20:40 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर अगली सुबह 4:50 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। Kanpur Central Anand Vihar Terminal Mail
वापसी में, ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रात 23:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। Anand Vihar Terminal Kanpur Central Mail
दोनों दिशाओं में यह सेवा 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा में 8 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा, जबकि वापसी में भी 8 घंटे का समय लगेगा। Kanpur Delhi Daily Train
यह ट्रेन मार्ग मे फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव करेंगी ।
नई दैनिक रेल सेवा यात्रियों को कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी, जिसमें दोनों दिशाओं में सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। Delhi Kanpur Daily Train
यात्री संपर्क बेहतर होगा
नई दैनिक मेल सेवा आरंभ होने से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, साथ ही यात्रियों को रात भर की यात्रा का विकल्प और मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों का संपर्क मिलेगा। Indian Railways
यह सेवा कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के बीच आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे इस महत्वपूर्ण रेल गलियारे में यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी। Indian Railways