बीकानेर बांद्रा स्पेशल 26 अगस्त से नियमित सेवा के रूप मे संचालित होगी
Udaipur Times, Railway News: बीकानेर बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा आगामी 26 अगस्त 2026 से अब नियमित साप्ताहिक रेलसेवा के रूप मे संचालित होगी। इस रेलसेवा के नियमित रूप से संचालित होने से बीकानेर मुंबई आने जाने के लिए यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया बीकानेर बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा से बीकानेर बांद्रा साप्ताहिक रेलसेवा मे परिवर्तित होने पर यह रेलसेवा 04711/047812 नंबर की बजाय गाड़ी संख्या 14711/14712 के नए नंबर के साथ संचालित होगी। Bikaner-Bandra-Bikaner Weekly Train
गाड़ी संख्या 14711 बीकानेर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा सप्ताह के प्रत्येक बुधवार दोपहर 13:30 बजे बीकानेर जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन 15:30 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। Bikaner-Bandra Weekly Train
इसी प्रकार 14712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक रेलसेवा सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार शाम 19:25 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर शुक्रवार रात 23:55 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी। Bandra-Bikaner Weekly Train
मार्ग मे यह ट्रेन श्री डूंगरगढ़, राजाईदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतहपुर शेखावटी, लछमनगढ़ सीकर, सीकर, रिंगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोरिवली स्टेशन पर ठहराव करेगी। Indian Railways
