बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्स्प्रेस मे 1 डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी

 | 
12455/12456 delhi Bikaner Delhi superfast express

 

 

Udaipur Times, Railway News: बीकानेर से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्स्प्रेस मे 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया की गाड़ी संख्या 12455/12456 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्स्प्रेस मे दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 17 अगस्त 2026 से तथा बीकानेर से दिनांक 18 अगस्त 2026 से 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। 12455/12456 Delhi S Rohilla Bikaner Delhi S Rohilla Superfast Express

इस स्थाई डिब्बे की बढ़ोतरी के बाद इस रेलसेवा मे 1 फर्स्ट ऐसी, 2 सेकंड ऐसी, 4 थर्ड ऐसी, 6 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी व 2 पावरकार डिब्बों समेत 20 डिब्बे हो जाएंगे। Railway News 

आपको बताया दे की गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्स्प्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन रात 22:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर को 13:20 बजे बीकानेर जंक्शन पहुँचती है। Railway News

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्स्प्रेस बीकानेर जंक्शन से दिन मे 16:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 7:20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचती है। Delhi S Rohilla Bikaner Delhi S Rohilla Superfast Express

मार्ग मे यह ट्रेन रोहतकम जींद, झाखल, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुरा फूल, भटिंडा, गिद्दरबाहा, मलोट, अबोहर, श्रीगंगानगर, केसरी सिंघपुर, श्री करणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ़, लूनकरणसर, लालगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करती है। Delhi S Rohilla Bikaner Delhi S Rohilla Superfast Express        

  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News