Breaking News: उदयपुर असारवा वंदे भारत अब सूरत तक, रेल मंत्रालय ने जारी किये विस्तार के आदेश
Udaipur Times, Railway News: मेवाड़ वागड़ से सूरत तक सफर करने के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। हैं। रेल मंत्रालय ने उदयपुर से असरवा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब सूरत तक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। Railway News
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिनों में उदयपुर से सूरत तक संचालित होगी। इस विस्तार से मेवाड़ के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने के साथ ही दक्षिण भारत से रेल कनेक्टिविटी के नए रास्ते भी खुलेंगे। Indian Railways
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सूरत तक विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत के संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन के क्षेत्र में मेवाड़ को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।
उदयपुर से रात 11 बजे पहुंचेगी सूरत
नई समय-सारणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन 4:03 बजे जावर, 4:50 बजे डूंगरपुर, 5:27 बजे शामलाजी रोड, 6:18 बजे हिम्मतनगर और 7:25 बजे असरवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 8:58 बजे मणिनगर, 9:50 बजे आणंद, 10:22 बजे भरूच होते हुए रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सूरत से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर उदयपुर पहुंचेगी। Udaipur Surat Vande Bharat Express
रेल मंत्री से मुलाकात के बाद मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि उदयपुर-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस का सूरत तक विस्तार करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। सांसद डॉ. रावत ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मेवाड़ की आवश्यकता और यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया था। इसके बाद रेल मंत्रालय ने ट्रेन के विस्तार के आदेश जारी किए हैं और नई समय-सारणी भी जारी कर दी है। Udaipur Surat Vande Bharat Express
दक्षिण भारत की ट्रेनों से जुड़ाव होगा आसान
वंदे भारत के सूरत तक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ मेवाड़ के उन हजारों लोगों को मिलेगा, जो व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत के साथ-साथ दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। Udaipur Surat Vande Bharat Express
वर्तमान में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों से सूरत पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों को बस से सफर करना पड़ता है और इसके बाद सूरत से आगे रेल यात्रा करनी पड़ती है। बसों की समय-सारणी और ट्रेनों के समय में सामंजस्य नहीं होने तथा रेलों में प्रतीक्षा सूची के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उदयपुर से सीधे वंदे भारत के जरिए सूरत पहुंचना आसान होगा। सूरत पहुंचने के बाद दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों के लिए संचालित ट्रेनों से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे मेवाड़ और दक्षिण भारत के बीच व्यापारिक, रोजगार एवं सामाजिक संपर्क भी और मजबूत होने की उम्मीद है। Udaipur Surat Vande Bharat Express
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि मेवाड़ को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में मेवाड़ से दक्षिण भारत के लिए प्रत्यक्ष रेल सेवाओं की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। Udaipur Surat Vande Bharat Express