Udaipur Times, Surat Udaipur Vande Bharat: जिस खबर का शहरवासियों को इंतज़ार था आखिरकार वह खबर आ ही गई। उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित उदयपुर से चलेगी। Udaipur Surat Vande Bharat
उदयपुर से रात 11 बजे पहुंचेगी सूरत
नई समय-सारणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन 4.03 बजे जावर, 4.50 बजे डूंगरपुर, 5.27 बजे शामलाजी रोड, 6.18 बजे हिम्मतनगर और 7.25 बजे असरवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 8.58 बजे मणिनगर, 9.50 बजे आणंद, 10.22 बजे भरूच होते हुए रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सूरत से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर उदयपुर पहुंचेगी। Surat Udaipur Vande Bharat
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि 2 अक्टूबर को शाम साढे पांच बजे वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर पहुंचेगी और इसके बाद यहीं पर इसका ठहराव रहेगा। अगले दिन पूर्व घोषित समय के अनुसार यह रेल उदयपुर से सूरत के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि उदयपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। Udaipur Surat Vande Bharat
उदयपुर-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसके निरस्त करने की खबरों ने मेवाड वासियों को मायूस कर दिया था, लेकिन सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास से रेल मंत्रालय ने 3 अक्टूबर से यह रेल सूरत तक चलाने की घोषणा कर दी है। Surat Udaipur Vande Bharat
उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिनों में उदयपुर से सूरत तक संचालित होगी। इस विस्तार से मेवाड़ के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने के साथ ही दक्षिण भारत से रेल कनेक्टिविटी के नए रास्ते भी खुलेंगे। Udaipur Surat Vande Bharat
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सूरत तक विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है।
उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत के संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन के क्षेत्र में मेवाड़ को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। Surat Udaipur Vande Bharat
दक्षिण भारत की ट्रेनों से जुड़ाव होगा आसान
वंदे भारत के सूरत तक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ मेवाड़ के उन हजारों लोगों को मिलेगा, जो व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत के साथ-साथ दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। वर्तमान में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों से सूरत पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों को बस से सफर करना पड़ता है और इसके बाद सूरत से आगे रेल यात्रा करनी पड़ती है। बसों की समय-सारणी और ट्रेनों के समय में सामंजस्य नहीं होने तथा रेलों में प्रतीक्षा सूची के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उदयपुर से सीधे वंदे भारत के जरिए सूरत पहुंचना आसान होगा। Udaipur Surat Vande Bharat