22 ग्रामीण रुट पर फिर से चलेगी रोडवेज की बसें

वर्तमान ने इन रूटों पर ग्रामीण ओवरलोड निजी बसों और जीपो के ज़रिये परिवहन करने पर मजबूर है

 | 
udaipur rural bus service

उदयपुर 6 फ़रवरी 2025। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने आठ साल से ग्रामीण क्षेत्रो की बसों को फिर से संचालन शुरू करने की कवायद कर रहा है।  इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 3 मार्च तक टेंडर मांगे है।  जिसके बाद अनुबंध के तहत इन ग्रामीण क्षेत्रो में एक बार फिर बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। 

इन 22 रुट चलेगी बसें 

उदयपुर में 22 ग्रामीण रुट पर बसें चलाई जाएगी। जिनमे से प्रत्येक रुट पर एक बस हर रोज़ 2 से 4 फेरे लगाएगी। यह रुट इस प्रकार है 

  1. भींडर - 4 फेरे 
  2. कोटड़ा - 2 फेरे
  3. खेरवाड़ा - 2 फेरे
  4. मावली- 4 फेरे 
  5. सराड़ा -4 फेरे
  6. जयसमंद - फेरे
  7. सलूंबर - 4 फेरे 
  8. झल्लारा - 4 फेरे
  9. कुम्भलगढ़ - 4 फेरे
  10. कल्याणपुर -4 फेरे
  11. लसाडिया - फेरे
  12. खोखर बॉर्डर - 2 फेरे
  13. सेमारी - 4 फेरे 
  14. इंटाली - 4 फेरे
  15. झांझरी - 2 फेरे
  16. उण्डीथल - 6 फेरे
  17. कडेच - 4 फेरे 
  18. सेनवाड़ा - 4 
  19. अदकालिया - 4 फेरे
  20. पई - 6 फेरे
  21. पलाना - 6 फेरे
  22. गींगला - 4 फेरे 

उल्लेखनीय है की इन ग्रामीण रूटों पर फिर से रोडवेज बस चलने से ग्रामीणों को आवागमन का साधन उपलब्ध होगा।  वर्तमान ने इन रूटों पर ग्रामीण ओवरलोड निजी बसों और जीपो के ज़रिये परिवहन करने पर मजबूर है।    

Source: Danik Bhaskar    
     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News