ओडि़शा व जम्मू-कश्मीर के प्रवासियों को लेकर कल रवाना होंगी बसें

 | 
ओडि़शा जाने वाले प्रवासियों को सुबह 11 बजे तथा जम्मू-कश्मीर जाने वाले प्रवासियों को दोपहर 12 बजे तक उदियापोल स्थित रोड़वेज बस स्टेण्ड पहुंचना होगा।
 

उदयपुर, 26 मई 2020। जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों और ट्रेन के माध्यम से भेजने का क्रम जारी है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में प्रवासरत अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है।

नोडल अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर ने बताया कि बुधवार, 27 मई को उदयपुर संभाग के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर व ओडि़शा राज्य के प्रवासियों को उनके घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ओडि़शा जाने वाले प्रवासियों को सुबह 11 बजे तथा जम्मू-कश्मीर जाने वाले प्रवासियों को दोपहर 12 बजे तक उदियापोल स्थित रोड़वेज बस स्टेण्ड पहुंचना होगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News