Udaipur Times, Udaipur Tourism News: उदयपुर शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर बड़ी झील पर जल्द ही पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएगी ।
बड़ी झील के पीछे की ओर पहाड़ी पर स्थित ईको टोन पार्क मे पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही बड़ी झील की पाल पर स्थित पार्क मे भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी। यहाँ भी कैफेटेरिया बनाया जाएगा ।
वन विभाग की ओर से बड़ी झील को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की योजना मुख्यालय भेजी जाएगी ।
इको टोन पार्क से पूरी बड़ी झील का नजारा दिखाई देता है। वहीं झील के दूसरे छोर पर स्थित बाहुबली हिल्स पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र है ।