माइक्रोसॉफ्ट मामला- दिल्ली से 2 और मुंबई से आने वाली 1 फ्लाइट रद्द

दिल्ली और मुंबई से रद्द होने वाली तीनो फ्लाइट्स के यात्रियों को घंटो इंतज़ार के बाद वापिस लौटना पड़ा
 | 
Udaipur airport

उदयपुर 20 जुलाई 2024। दुनिया भर में कल शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस में तकनीकी खामी का खासा असर देखने को मिला।  इसका असर उदयपुर से आने जाने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा। 

दिल्ली से उदयपुर आने वाली दो फ्लाइट्स और मुंबई से उदयपुर आने वाली 1 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा जबकि जयपुर और दिल्ली से आने वाली एक एक फ्लाइट्स 40 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली और मुंबई से रद्द होने वाली तीनो फ्लाइट्स के यात्रियों को घंटो इंतज़ार के बाद वापिस लौटना पड़ा। 

उल्लेखनीय है की मुंबई से शाम 17:40 से रवाना होकर शाम 19:00 बजे उदयपुर पहुँचने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 5173 को रद्द करनी पड़ी।  इसी प्रकार दिल्ली से रात 20:30 बजे उदयपुर के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट 6E 6084 भी रद्द करनी पड़ी।  जबकि दिल्ली से शाम 17:55 पर रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी।

दिल्ली से दोपहर 13:20 बजे उदयपुर के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट 14:00 बजे रवाना हुई। इसके अतिरिक्त जयपुर से उदयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी एक घंटे बाद पहुंची।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News