फारबिसगंज-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा का उदयपुर पर आगमन समय में परिवर्तन

रॉची- मदार जं. स्पेशल रेलसेवा का मदार जंक्शन के आगमन समय में भी परिवर्तन

 | 
Udaipur  Train

उदयपुर 6 मई 2025। रेलवे द्वारा रॉची- मदार जं. स्पेशल रेलसेवा का मदार जं पर एव फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का उदयपुर सिटी पर आगमन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09624, फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 8 मई 2025 से फारबिसगंज से प्रस्थान करेगी वह उदयपुर सिटी पर आगमन समय 00.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 01.05 बजे आगमन करेगी।

गाडी संख्या 09620, रॉची- मदार जंक्शन (अजमेर) स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 12 मई 2025 से रॉची से प्रस्थान करेगी वह मदार जंक्शन (अजमेर) पर आगमन समय 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.30 बजे आगमन करेगी।