उदयपुर-दिल्ली चेतक एक्सप्रेस का अटेली स्टेशन पर ठहराव

प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अटेली स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है

 | 
ateli station

उदयपुर 6 अक्टूबर 2023 ।  रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अटेली स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20474, उदयपुर-दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस जो दिनांक 8 अक्टूबर से उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह अटेली स्टेशन पर रात 2.34 बजे आगमन एवं रात 2.36 बजे प्रस्थान करेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 9 अक्टूबर से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अटेल स्टेशन पर 21.42 बजे आगमन व 21.44 बजे प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News