चेतक एक्सप्रेस 2 सितंबर 2025 को रेवाड़ी तक ही चलेगी

सुगम रेल संचालन हेतु खलीलपुर-रेवाडी के मध्य तकनीकी कार्य

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 7 जुलाई 2025। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखण्ड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण  निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा (चेतक एक्सप्रेस) जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी -दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली कैट, रेवाडी, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली शाहदरा ए पैनल- दिल्ली शाहदरा बी पैनल-हजरत निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली कैट, गुडगॉव, गढी हरसरू, रेवाडी, खैरथल, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  3.  गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली सराय, दिल्ली कैट, गुडगॉव, पटौदी रोड, रेवाडी, बावल, खैरथल, अलवर व राजगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  4. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-मथुरा-पलवल-हजरत निजामुद्दीन-तिलकब्रिज-शकूरबस्ती- गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा अलवर, खैरथल, रेवाडी, पटौदी रोड, गुडगॉव, दिल्ली कैंट व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई (अजमेर) रेलसेवा दिनांक 3 सितंबर 2025 को नई दिल्ली से अपने निर्धरित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 12957, साबरमती-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 2 सितंबर 2025 को साबरमती से अपने निर्धरित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  3. गाडी संख्या 09003, मुम्बई सेट्रल-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा (यदि विस्तार किया जाता है तो) दिनांक 2 सितंबर 2025 को मुम्बई सेट्रल से अपने निर्धरित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 12915, साबरमती-नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 2 सितंबर 2025 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाडी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News