समर वैकेशन में 4 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे स्थायी डिब्बे

शालींमार, कामाख्या, जयपुर व न्यू जलपाईगुड़ी में बढ़ेगी सुविधा

 | 
udaipur ratlam train

रेलवे ने लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उदयपुर आने और यहां से जाने वाली 4 ट्रेनों में स्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी का निर्णय लिया हैं। 

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में उदयपुर सिटी से 4 जून और न्यूजलपाईगुड़ी से 06 जून, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में उदयपुर सिटी से 04 जून से एवं शालीमार से 5 जून से और गाड़ी संख्या 19615/19616, उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में उदयपुर से 06 जून से एवं कामाख्या से 09 जून से एक-एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की गई हैं। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 01 जून से 02 द्वितीय कुर्सी यान श्रेणी डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की गई। बता दें कि कांस्टेबल परीक्षा के दौरान खजुराहो में 300 से ऊपर वेटिंग थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News