जन्माष्टमी पर खाटूश्याम जी भक्तों के लिए दिल्ली रींगस अनारक्षित स्पेशल रेल (3 ट्रिप)

 | 
Delhi Ringas Special Train

 

Udaipur Times, Railway News, Janmashtami: जन्माष्टमी के अवसर पर सीकर के खाटूश्याम जी मे आने वाले भक्तों को तोहफा देते हुए रेलवे ने दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। Indian Railway

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 5 सितंबर तक तीन ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। Delhi Ringas Special Train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 4 सितंबर से 6 सितंबर तक तीन ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। Ringas Delhi Special Train

मार्ग मे यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। Indian Railways

इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 14 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होने के कारण यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। Indian Railways

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News