उदयपुर से आबूरोड, फालना और बांसवाड़ा तक नए रेल मार्गों की मांग, सांसद डॉ. रावत ने 4 नए रेल मार्गों के सर्वे की मांग की

 | 
Udaipur New Railway Line demand

 

Udaipur Times, Udaipur New Railway Line: सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को लोकसभा में उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए नवीन रेल मार्गों का सर्वे करवाने का आग्रह किया है। Udaipur New Railway Line

सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए कहा कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र दक्षिण राजस्थान का जनजाति बहुल एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के अधिकांश भाग आज भी रेल संपर्क से वंचित हैं, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार तथा औद्योगिक विकास प्रभावित होता है। सांसद डॉ रावत ने उदयपुर क्षेत्र में नवीन रेल मार्गों के सर्वे का आग्रह किया। Udaipur New Railway Line

डॉ रावत ने बताया कि उदयपुर-पिण्डवाड़ा-आबूरोड रेल लाइन, जिससे गुजरात के कांडला बंदरगाह तक बेहतर संपर्क स्थापित होकर उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, उदयपुर-गोगुन्दा-सायरा-फालना रेल मार्ग, जिससे मारवाड़ एवं गुजरात से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, उदयपुर (जयसमन्द रोड) प्रतापगढ़ रेल मार्ग, जिससे जनजातीय क्षेत्रों को रेल सुविधा उपलब्ध होगी तथा बड़ी सादड़ी-बांसवाड़ा रेल मार्ग, जिससे दक्षिण राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के बीच रेल संपर्क स्थापित होगा। Udaipur New Railway Line

सांसद डॉ रावत ने विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप उपर्युक्त सभी प्रस्तावित रेल मार्गों के सर्वे को प्राथमिकता प्रदान कर आवश्यक कार्यवाही करवाने का आग्रह किया, जिससे इस जनजातीय क्षेत्र के समग्र सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके । Udaipur New Railway Line 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News