हज के मुकद्द्स सफर के लिए 26 जून से रवानगी

हज के मुकद्द्स सफर के लिए 26 जून से रवानगी

18 जुलाई को होगा हज  

 
हज के मुकद्द्स सफर के लिए 26 जून से रवानगी

7 नवंबर से मिलना शुरु होगे हज आवेदन, 

पहली किश्त में 1लाख 50 हजार जमा करने होगे                                                                                                                                                                                                

हज को इस्लाम का पांचवा स्तम्भ माना जाता है। इस्लाम में हज करना फर्ज है और सभी मुसलमान अपने जीवन में एक बार हज पर जाने की दिल में ख्वाहिश ज़रूर रखता है। कोरोना वायरस महामारी के बीच अतंरराष्ट्रीय हज यात्रियों पर पाबंदी लगी थी। लेकिन अब हज कमेटी ऑफ् इंडिया ने देर शाम हज एक्शन प्लान 2021 की घोषणा कर दी है। 

कोविड-19 के चलते हुए हज यात्रा के लिए कुछ बदलाव दिए गए है। इस बार सिर्फ 18 से 65 आयु वर्ग के लोगों को ही हज की अनुमति होगी। हज आवेदन 7 नवंबर से मिलना शुरु हो जाएगे। फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। 

यदि आवेदन फार्म हज कोटे से अधिक जमा हुए तो जनवरी 2021 में लाटरी (कुर्रा) निकाल कर यात्रियों के चयन किया जाएगा। कुर्रा में चयनित हज यात्रियों को पहले जहां 81 हजार की पहली किस्त देनी होती थी वहीँ अब 1 लाख 50 हजार जमा करना होगा। 1 मार्च 2021 तक आखिरी किश्त चुकानी होगी। 

आपको बता दे कि हज कमेटी ने अभी कुल हज खर्च की घोषणा नही की है। हज यात्रियों की सऊदी अरब रवानगी 26 जून से शुरु होगी 13 जुलाई को आखिरी उड़ान जाएगी। इस साल 18 जुलाई को हज होगा। हज यात्रियों की वापसी 14 अगस्त से शुरु होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी राज्य हज कमेटियों को निर्देश जारी कर दिए है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal