रोडवेज की साधारण बसों में 1 अप्रैल से महिलाओँ का सिर्फ आधा किराया ही देना होगा

मुख्यमंत्री ने बजट में की थी घोषणा 

 | 
rajasthan roadways

उदयपुर 2 मार्च 2023। आगामी 1 अप्रैल 2023 से राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओ को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए में प्रदान की जाएगी।  

आपको बता दे कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में छूट बढ़ोतरी के समबन्ध में घोषणा की गई। उक्त घोषणा के क्रम में यह मंजूरी प्रदान की गयी है। 

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में अब तक महिलाओ को किराये में मिल रही 30 प्रतिशत की छूट बढ़कर 50 प्रतिशत की गई है।  साथ ही निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों में महिलाओ को किराये में मिलने वाली 30 प्रतिशत की छूट बरकरार रहेगी।  

उल्लेखनीय है की इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार बढ़ेगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News