तीन साल में पूरा होगा देबारी उमरड़ा रेलखंड का दोहरीकरण

रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को दिसंबर 2025 में स्वीकृति प्रदान की थी।
 | 

उदयपुर 1 मई 2026। रेल यातायात सुदृढ़ करने हेतु उमरड़ा से देबारी के बीच 25 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे  इंजीनियरों ने गिर्वा SDM को भूमि अवाप्ति के प्रस्ताव सौंप दिए है। 

भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू होते ही कार्य शुरू होने की जनभावना है।  इस रेलखंड में केवल उन स्थानों पर भूमि अवाप्ति की की जाएगी जहाँ ट्रैक में कर्व है या आसपास बस्तियां विकसित हो चुकी है। ऐसे में सीमित भूमि अवाप्ति होने से प्रक्रिया तेज़ी से पूरी होने की संभावना है। इसके बाद टेंडर जारी कर कार्यादेश दिया जाएगा। 

रेलवे विभाग के अनुसार उमरड़ा देबारी रेलखंड का कार्य शुरू होने के बाद लगभग तीन वर्षो में पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण कार्य देबारी घाटा स्थित माता मंदिर के पास किया जाएगा जहाँ मौजूदा टनल के सामानांतर करीब 550 मीटर लंबी नई टनल का निर्माण होगा।  

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को दिसंबर 2025 में स्वीकृति प्रदान की थी।  इसके बाद सर्वे कार्य पूरा किया गया। सर्वे पूर्ण होते ही रेलवे ने भूमि अवाप्ति के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 5 से 6 महीने में दोहरीकरण का कार्य शुरू होने की संभावना है।  इस परियोजना को 467 करोड़ रूपये की लागत से पूरा किया जाएगा।   

Source: Media Reports

#UdaipurNews #RajasthanNews #RailwayUpdate #IndianRailways #UdaipurDevelopment #InfrastructureIndia #Debari #Umarda #RailProject #RajasthanDevelopment #SmartInfrastructure #UdaipurRailway #LocalNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News