डूंगरपुर बांसवाड़ा रेल परियोजना में तेज़ी लाने के निर्देश
डूंगरपुर/बांसवाड़ा/जयपुर 10 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMO में डूंगरपुर-रतलाम वाया बांसवाड़ा नई रेल परियोजना में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रेलवे अधिकारियो को डूंगरपुर-रतलाम वाया बांसवाड़ा नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिगहण के कार्य को आपसी समन्वय से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया की इस परियोजना के लिए वित्तीय संसाधनों एवं तकनीकी आवश्यकताओ को केंद्र के साथ समन्वय करते हुए प्रक्रिया में तेज़ी लाइ जाए। साथ ही परियोजना की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मेवाड़ वागड़ का बांसवाड़ा जिला अब तक रेल कनेक्टिविटी से नहीं जुड़ सका है। सरकार ने डूंगरपुर से बांसवाड़ा और मध्य प्रदेश के रतलाम को रेल लाइन से जोड़ने के लिए इस परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना में कुल 191 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाएगी जिसमे से 143 किलोमीटर राजस्थान और 48 किलोमीटर मध्यप्रदेश का क्षेत्र है।
5 वर्ष पूर्व शुरू हुई इस परियोजना में 2018-2019 में कार्य रुक गया था लेकिन अगस्त 2024 में सरकार ने इस कार्य को पुनः शुरू किया है। डूंगरपुर बांसवाड़ा रतलाम रेललाइन के निर्माणाधीन कार्य में उस समय अड़चन पैदा हो गई जब अप्रैल 2025 में डूंगरपुर ज़िले से नेजपुर गाँव के किसानो ने मौके पर पहुंचकर ज़मीन अधिग्रहण का मुआवज़ा दिए बिना ही उनकी ज़मीन पर चल रहे काम का विरोध जताया। किसानो ने मुआवज़ा मिलने तक काम नहीं करने देने की चेतावनी भी दी थी।
आपको बता दे डूंगरपुर स्टेशन, उदयपुर अहमदाबाद ब्रोडगेज़ लाइन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डूंगरपुर यदि बांसवाड़ा और रतलाम से जुड़ जाता है तो न सिर्फ बांसवाड़ा बल्कि डूंगरपुर से भी रेल कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी जिसका फायदा वागड़ क्षेत्र के लोगो को मिलेगा।
#Dungarpur #Banswara #Ratlam #RailConnectivity #RajasthanNews #RailwayProject #BhajanlalSharma #MewarVagad #BanswaraRailConnectivity #UdaipurTimes