टूरिस्ट सीजन मे उदयपुर से दिल्ली, जयपुर, असारवा ट्रेन मे कम होगी वैटिंग, रेलवे ने बढ़ाए कोच

 | 
Udaipur Train Update

 

Udaipur Times, Udaipur Train Update: टूरिस्ट सीजन मे उदयपुर से दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों मे वैटिंग कम होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस, उदयपुर असारवा एक्सप्रेस और दिल्ली तक चलने वाली चेटक एक्सप्रेस मे दिसंबर महीने मे 1-1 टेम्प्रेरी कोच की बढ़ोतरी की है। Indian Railways

गाड़ी संख्या 20473/20474 उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला (चेटक एक्सप्रेस) मे दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 1 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक एवं उदयपुर से दिनांक 2 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक 1 साधारण श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की है।  Udaipur-Delhi Sarai Rohilla Express

गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे उदयपुर से दिनांक 1 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक एवं असारवा से दिनांक 2 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक 1 साधारण श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की है।

Udaipur-Asarva Superfast Express

गाड़ी संख्या 20993/20994 उदयपुर जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे जयपुर से दिनांक 1 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक एवं उदयपुर से दिनांक 2 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक 1 साधारण श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की है।

Udaipur-Jaipur Superfast Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News