15 अगस्त से उदयपुर में दौड़ सकती है इलेक्ट्रिक बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

 | 
E Bus Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur Electric Bus Service: शहर की सड़को पर स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (UCTSL) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली है। धोल की पाटी स्थित डिपो में अब तक 8 नई इलेक्ट्रिक बसें पहुँच चुकी है।  आगामी कुछ दिनों में 15 से 20 बसें और पहुँच सकती है।  Udaipur Electric Bus Service

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत 15 अगस्त को राज्य सरकार के प्रतिनिधि द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर सकते है।  पहले चरण 10 प्रमुख रुट पर बसों  संचालन किया जाएगा। जिनमे शहर के प्रमुख बाज़ारो, केंद्रीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चेतक, हाथीपोल, दिल्ली गेट, सूरजपोल, फतहपुरा, भुवाणा, सेवाश्रम, शोभागपुरा, RK सर्कल, बलीचा, सवीना, हिरणमगरी सेक्टर क्षेत्र और अन्य आवासीय क्षेत्रो को जोड़ने वाले रुट शामिल है। Udaipur Electric Bus Routes

इसके अतिरिक्त बड़गांव से बलीचा, IIM उदयपुर से भुवाणा, एकलिंगपुरा से रामपुरा, प्रतापनगर से बड़ी गांव, तितरड़ी से भुवाणा, तितरड़ी से प्रतापनगर , तितरड़ी से लोयरा रुट शामिल है। Udaipur Electric Bus Routes

किराया इस प्रकार रहेगा 
0 से 3 KM तक 10 रूपये 
3 से 5 KM तक 15 रूपये
5 से 10 KM तक 20 रूपये
10 से 15 KM तक 30 रूपये
15 से 20 KM तक 40 रूपये
20 से 25 KM तक 50 रूपये
25 से 30 KM तक 60 रूपये
एयरपोर्ट सेवा - 100 रूपये 

Udaipur Electric Bus Service
      

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News