अहमदाबाद दुबई फ्लाइट में यात्री की तबियत बिगड़ने से कराची में इमरजेंसी लैंडिंग


अहमदाबाद दुबई फ्लाइट में यात्री की तबियत बिगड़ने से कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान की फ्लाइट एसजी -15 (अहमदाबाद-दुबई) 

 
flights

मंगलवार रात स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान की फ्लाइट एसजी -15 (अहमदाबाद-दुबई) को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची की ओर मोड़ दिया गया था। जिसकी कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट की मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यहां आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई।

स्पाइसजेट के अनुसार यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर विमान को आनन-फानन में कराची की ओर मोड़ा गया और जिन्ना एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। विमान की कराची में लैंडिंग सुरक्षित रही और यात्री को इलाज के बाद सफलतापूर्वक विमान ने दुबई के लिए उड़ान भर ली। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट के दुबई पहुंचने में कुछ देर जरूर हुई।

स्पाइसजेट के विमान ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद क्रू ने कराची एयरपोर्ट के कर्मचारियों से संपर्क साधा। एयरपोर्ट से इजाजत मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। लैंडिग के बाद डॉक्टरों की टीम ने यात्री का इलाज किया। इसके बाद फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 27 साल के यात्री धारवाल दरमेश का शुगर लेवल गिर गया था और दिल की धड़कन बढ़ रही थी। उसको दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण थे। ऐसे में उसको इलाज की जरूरत थी। सहायता की आवश्यकता पड़ी। इमरजैंसी लैंडिग के बाद यात्री को दवाई दी गई। यात्री की तबीयत ठीक हो जाने और विमान में ईंधन भरे जाने के बाद फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हो गई।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal