उदयपुर मैसूर ट्रेन का सांगली स्टेशन पर बढ़ाया ठहराव

सांगली स्टेशन पर 11 अप्रैल से छह माह के लिए ठहराव दिया गया था, जिसे अब अग्रिम आदेशों तक बढ़ावा जा रहा है
 | 
indian railway

रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर- मैसूरु-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का सांगली स्टेशन पर ठहराव की अवधि को बढाया जा रहा है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टेन शशि किरण ने बताया की गाड़ी संख्या 19667/19668, उदयपुर- मैसूरु-उदयपुर  साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का सांगली स्टेशन पर 11 अप्रैल से छह माह के लिए ठहराव दिया गया था, जिसे अब अग्रिम आदेशों तक बढ़ावा जा रहा है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News