उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार


उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होलीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

 
trains

अजमेर मंडल से संबंधित 07 जोड़ी होलीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

होलीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर मंडल से संबंधित 07 जोड़ी होलीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। 

1. गाडी संख्या 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 29.06.2022 तक  (प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को) एवं दादर से दिनांक 30.06.2022 तक (प्रत्येक गुरूवार, शनिवार व सोमवार को) विस्तार किया जा रहा है। 
 

2. गाडी संख्या 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से दिनांक 30.06.2022 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.07.2022 तक विस्तार किया जा रहा है।
 

3. गाडी संख्या 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 27.06.2022 तक (प्रत्येक सोमवार को) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक  28.08.2022 तक (प्रत्येक मंगलवार को) विस्तार किया जा रहा है। 
 

4. गाडी संख्या 02489/02490, बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 28.06.2022 तक (प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को) एवं दादर से दिनांक  29.06.2022 (प्रत्येक बुधवार व रविवार को) विस्तार किया जा रहा है।  

5. गाडी संख्या 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से दिनांक 25.06.2022 तक (प्रत्येक शनिवार को) एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक  27.06.2022 तक  (प्रत्येक सोमवार को) विस्तार किया जा रहा है।
 

6. गाडी संख्या 04817/04818, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 30.06.2022 तक (प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को) एवं दादर से दिनांक  01.07.2022 तक (प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को) विस्तार किया जा रहा है। 
 

7. गाडी संख्या 02988/02987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 30.06.2022 तक एवं सियालदाह से दिनांक  01.07.2022 तक विस्तार किया जा रहा है।        

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal