फतेहसागर 11 फिट के पार

स्वरूप सागर (पिछोला) पर चल रही 2 इंच चादर, गेट खुलने का इंतज़ार 

 | 
स्वरुप सागर का पानी आयड़ नदी के रास्ते उदयसागर में पहुँच रहा है

उदयपुर 1 सितम्बर 2020। झीलों की नगरी की धड़कन फतेहसागर और पिछोला मानसून की मेहरबानी से लबालब हो चुकी है।  पिछोला लबालब हो कर छलक रही तो फतेहसागर को अभी छलकने का इंतज़ार है। 

11 फिट भराव क्षमता वाली पिछोला झील लबालब होकर चलल रही है अब इसके गेट खुलने का इंतज़ार है।  पिछोला (स्वरुप सागर बांध) पर फिलहाल 2 इंच की चादर चल रही है। पिछोला का पानी यूआईटी पुलिया से होता हुआ आयड़ नदी के रास्ते उदयसागर में समा रहा है।  पिछोला में सीसारमा नदी के ज़रिये पानी की आवक जारी है। सीसारमा नदी अभी फिलहाल 3 फिट चल रही है। 

वही दूसरी ओर 13 फिट भराव क्षमता वाले फतेहसागर का जलस्तर 11 फिट के पार हो गया है।  फतेहसागर झील में मदार से पानी की आवक बनी हुई है।  मदर नहर अभी साढ़े तीन फिट चल रही है। उम्मीद है जल्द ही फतेहसागर भी पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचकर छलक उठेगा। 


   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News