फतेहसागर 13 फिट पर पहुंचकर लबालब

फतेहसागर 13 फिट पर पहुंचकर लबालब 

जल्द पूरी हो सकती है शहरवासियों की उम्मीद 
 
 
फतेहसागर 13 फिट पर पहुंचकर लबालब
मदार नहर से आवक जारी, स्वरुप सागर और उदयसागर के गेट पहले ही खुल चुके है 
 

उदयपुर 5 सितंबर 2020।  लेकसिटी की जान फतेहसागर झील मानसून की मेहरबानी से लबालब होकर अपनी भराव क्षमता 13फिट के करीब पहुँच चुकी है। लगता है शहरवासियों की उम्मीद जल्द ही पूरी हो सकती है। शहरवासी जल्द ही फतेहसागर से पानी छलकता देख सकेंगे। 

फतेहसागर में मदार नहर के ज़रिये पानी की आवक जारी है।  हालाँकि आज वर्षा का दौर थम गया है। लेकिन मदार से पानी की आवक जारी है। ऐसे में फतेहसागर जो की लबालब होकर छलकने को आतुर है. उम्मीद है जल्द ही इसके गेट खोल दिए जाये।

इसके लिए प्रशासन भी कमर कस चूका है।  फतेहसगार के ओवरफ्लो वाले गेट पर लाइटनिंग की व्यवस्था को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है की जल्द ही इसके गेट खोल दिए जाएंगे। 

उधर पिछोला से स्वरुप सागर बांध के दोनों गेट अभी भी खुले हुए है जहाँ से पानी आयड़ नदी के ज़रिये उदय सागर पहुँच रहा है। जबकि उदय सागर के भी दोनों गेट खुले  हुए है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal