वन भ्रमण में नजर आये मादा तेंदुआ, शावक और मगरमछ

इको डेस्टिनेशन टूर के अगले चरण में बारिश न होने की वजह से फुलवारी की नाल को दोहराया जाएगा

 | 
eco tour

इस बार हुए वन भ्रमण में उदयपुर के 30 वन प्रेमियों को मादा तेंदुए के साथ खेलता शावक भी नजर आया। इस बार के वन भ्रमण में जवाई लेपर्ड कन्सेर्वटिव रिज़र्व का आयोजन हुआ। जिसमे मादा तेंदुआ और शावक को साथ खेलते देख यात्री दंग रह गए ।  वही रणकपुर जैन मंदिर एवं रणकपुर बांध भ्रमण में मंदिर के भव्य रूप और बाँध में मगरमछ को देख उदयपुरवासियों के मन में पहुंची ठंडक।  

ग्रेनाइट की ऊँची ऊँची पहाड़ियों पर हिल एडवेंचर के रूप में ओपन जीप सफारी में घूमते वन प्रेमियों ने जवाई बाँध का भव्य नजारा देखा। मोबाइल फोटोग्राफी के इस दौर में कही सेल्फी तो कही रील बनती नजर आयी। उबड़ खाबड़ रास्तो पे दौड़ती जिप्सियों के एडवेंचर ने गर्मी का एहसास तक नहीं होने दिया।  

सी सी एफ आर के जैन ने बताया की इको डेस्टिनेशन टूर के अगले चरण में बारिश न होने की वजह से फुलवारी की नाल को दोहराया जाएगा, फुलवारी की नाल ठंडी जगह है मैं और जो भी उदयपुर वासी इस भ्रमण में जाना चाहते हैं वो विभाग द्वारा मनोनीत नंबर 7568348678  पर संपर्क कर सकते है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News