दिवाली से पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली-पटना के बीच

दिल्ली पटना के बाद दिल्ली-अहमदाबाद तथा दिल्ली-भोपाल शुरू होने की संभावना  

 | 
Vande Bharat Sleeper Train

नई दिल्ली 9 सितंबर 2025। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु दिवाली से पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार विधानसभा चुनावो की घोषणा से पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच शुरू की जाएगी।हालांकि अभी तक इसकी तारीख की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और कंफर्म भी नहीं है कि ये कब से शुरू होगी। 

दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली-अहमदाबाद तथा दिल्ली भोपाल के लिए भी यह सेवा शुरू होगी। हालाँकि दिल्ली अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रुट अभी तय नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह वाया जयपुर हो कर जा सकती है।  यदि ऐसा होता है तो राजस्थान को सातवीं वंदे भारत ट्रेन का तोहफ़ा मिलेगा। इससे न केवल दिल्ली और अहमदाबाद के बीच का सफर सुगम होगा, बल्कि जयपुर समेत प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से 1000 किलोमीटर दूर शहरों के लिए शुरू करने योजना है। देश में वर्तमान में अभी 150 चेयरकार वंदे भारत ट्रेन दिन के शेड्यूल में चल रही है।  

रात्रि के सफर को सुगम बनाने के लिए अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार की गई है।  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों संसद में कहा था कि चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर के 10 सेट तैयार हो जाएंगे और फैक्टरी ने 50 अतिरिक्त वंदे भारत स्लीपर का उत्पादन भी शुरू कर दिया है।  

वंदे भारत स्लीपर की खासियत 

रफ़्तार: अधिकतम रफ़्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा लेकिन परिचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 
किराया: राजधानी एक्सप्रेस से अधिक संभव 
कोच: 16 यात्री कोच जिसमे 11 AC 3 टियर कोच, 4 AC 2 टियर कोच और 1 AC फर्स्ट क्लास 
सुविधा: विमान की तरह USB चार्जिंग, एकीकृत रीडिंग लाइट, इंटरनल डिस्प्ले पैनल, सार्वजानिक उद्घोषणा व् दृश्य प्रणाली, CCTV, मॉड्यूलर पैंट्री, दिव्यांगों के विशेष बर्थ, बायो वैक्यूम शौचालय, फर्स्ट क्लास AC कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा।   

#VandeBharat #SleeperTrain #IndianRailways #DelhiPatna #DelhiAhmedabad #JaipurRail #LuxuryTrain #TrainTravelIndia #RailwayNews #VandeBharatSleeper #TravelUpdates #IndianRailways #UdaipurTimes #VandeBharatSleeper