Udaipur Times, Railway News: मुंबई और कोंकण क्षेत्र के बीच सीधी रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा मे आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई ट्रेन की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। Railway News
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई ट्रेन की पहली सेवा को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य हस्तियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। Indian Railways
यह ट्रेन CSMT से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:15 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, ट्रेन सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे CSMT पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस मुंबई के CSMT से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:15 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। CSMT Mumbai-Sawantwadi Road Express
वापसी गाड़ी संख्या 15088 सावंतवाड़ी रोड-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस सावंतवाड़ी रोड से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे CSMT पहुंचेगी। Sawantwadi Road-CSMT Mumbai Express
मार्ग मे यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मनगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सवर्दा, अरावली रोड, संगामेश्वर रोड, रत्नागिरि, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल शामिल है। Indian Railways
नई रेल सेवा मुंबई और कोंकण क्षेत्र के कई प्रमुख शहरों के बीच लगभग 510 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक महत्वपूर्ण सीधी रेल संपर्क प्रदान करेगी। व्यापक स्टॉपेज नेटवर्क के साथ, यह सेवा रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए लाभदायक होगी। Railway News
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस मार्ग पर माल ढुलाई बढ़ने से मछुआरे और अन्य स्थानीय उत्पादक अपना माल मुंबई तक पहले से अधिक तेजी से पहुंचा सकेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर संपर्क से कोंकण में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को काम की तलाश में पलायन करने की आवश्यकता कम होगी।